लार क्षेत्र में फिर एक दुकान में चोरी

रोशनदान के रास्ते दुकान में घुसकर चोरी

लार। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरखौली में राम जानकी मार्ग के किनारे स्थित एक दुकान में रोशनदान के रास्ते घुसकर बीती रात अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर व राशन पर हाथ साफ कर लिए।
हरखौली में अज्ञात चोरों ने रोशनदान के रास्ते दुकान में घुसकर गैस सिलेंडर, राशन समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह जब दुकानदार नीतीश मद्देशिया पुत्र भोला अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तब दुकान का सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल बन गया है। नशेड़ी प्रवृति के युवा लगातार चोरी की घटनाएं कर रहे हैं, पुलिस रात्रिकालीन गस्त नहीं करती जिससे वह पकड़े जा सके।

 

About Author

यह भी देखें  काली प्रसाद के जिलाध्यक्ष बनने के बाद सलेमपुर सुरक्षित सीट के रण में विजय की तैयारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!