यूपी से बिहार में घुसते ही पकड़ी गयी भारी मात्रा में शराब

लार।  यूपी से बिहार में प्रवेश करते ही एक वाहन को गुठनी पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन में 134 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

लार थाना क्षेत्र के मेहरौना पुल के रास्ते एक 407 वाहन को गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर गुठनी पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए 407 वाहन (WB 49 1637) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान कुल 134 पेटी विदेशी शराब जब्त की।
बरामद शराब में 8 PM की 20 पेटी, ऑफिसर चॉइस की 40 पेटी, रॉयल स्टेज की 10 पेटी तथा किंगफिशर बीयर की 64 पेटी शामिल है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ब्रजेश कुमार एवं अनूप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जानकार लोग बताते हैं कि जबसे मेहरौना चौकी पर नए सिपाही आये हैं वे वाहनों को ठीक से चेक नहीं कर रहे हैं, उनकी क़ानों में लीड और हाथ में मोबाईल से चेकिंग का कार्य ठीक नहीं हो रहा है, जबकि पहले पुराने सिपाही ठीक से वाहनों की जांच पड़ताल करते थे और शराब लदे वाहन मेहरौना में ही पकड़ लिए जाते थे।

दूसरी बात यह है कि गुठनी के सिरकल पुर चेक पोस्ट पर पुलिस के पास स्केनर मशीन है जो किसी भी चीज के नीचे छुपा कर ले जाई जा रही शराब का खुलासा कर देती है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!