सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले 40 दुकानों का चालान

लार कस्बा में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर गुरुवार की शाम पुलिस ने कार्रवाई की है।
चौकी प्रभारी कमलेश यादव के साथ दस पुलिसकर्मियों की टीम ने नगर पंचायत लार की सड़कों पर घूम घूम कर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लगभग चालीस दुकानों का धारा 34 में चालान किया।
इस संबंध में प्रभारी कमलेश यादव ने कहा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभाग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है। आगे भी कार्रवाई होगी।

नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर अतिक्रमण करने वालों का चालान किया तथा दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से सामान रखकर व्यवसाय करने वालों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन ने कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About Author

यह भी देखें  समतामूलक समाज का द्योतक है गणतंत्र

Leave a Reply

error: Content is protected !!