देवरिया में ऑन लाइन गेम के जरिये ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
तीन युवक दबोचे गए, उनके पास से बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर, शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना श्रीरामपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 07.05.2026 को रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रतापपुर फैक्ट्री के बाउन्ड्री वाल के बगल से 03 अभियुक्तगण नाम पता क्रमशः 1. नितीश प्रताप सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी चकरवा टोला प्रेम राय थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष, 2. कमलेश सिंह पुत्र वकिल सिंह निवासी बैकुण्ठपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 58 वर्ष व 3. मृत्युन्जय खरवार पुत्र गम्भीर प्रसाद निवासी बैकुण्ठपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया उम्म्र करीब 34 वर्ष को जो आनलाईन गेमिंग में सट्टा लगवाते हैं और अलग अलग बैंको के विभिन्न खातों में पैसा मगाँकर लोगों के साथ ठगी करते हैं, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 18 ए०टी०एम० कार्ड, 01 वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट, 02 बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 01 पासपोर्ट, 07 सिमकार्ड सहित पैकेट, 30 खाली सीम पैकैट, 07 एन्ड्रॉयड मोबाइल, 02 की-पैड छोटा मोबाइल, 01 (94 बी0एन0एस0एस0 की नोटिस), 02 कापी, 04 स्कैनर, 01 लैपटाप एचपी ब्रॉण्ड व रुपया 29,070/- नगद बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं०- 67/2026 धारा 111(2), 318 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे ऑनलाइन गैम्बलिंग गेम खेलवाते है तथा सट्टा लगवाते हैं। ग्राहकों को झूठे ऑफर देकर ऑनलाइन गेमिंग खातों से धन निकालने के तरीके तय कर फिसिंग लिंक या भुगतान प्रक्रिया के लिए गलत तरीके उपयोग में लाते हैं। *अभियुक्तों द्वारा फर्जी तरीके से ठगी कर धन निकासी के उपयोग में लाने वाले 12 बैंक खातों के 1,25,000/- रुपये को फ्रीज कराया गया है तथा शेष खातों के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।*