वैसे तो पैसा कमाना इतना आसान नहीं है, किन्तु हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके पास अपार धन-दौलत हो। कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने पर भी उम्मीद के अनुसार पैसा नही आता। इसलिए लोग घर में वास्तु और ज्योतिष के उपाय करते हैं। मनी प्लांट काफी प्रचलित है और ज्यादातर घरों में आपको मिल भी जाएगा। मगर क्या आपने कभी ‘क्रासुला’ का नाम सुना है? इसे भी मनी ट्री कहा जाता है।
कहते हैं यह पौधा चुंबक की तरह पैसों को अपनी ओर खींचता है। यह छोटा सा मखमली पौधा गहरे हरे रंग का होता है। इसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं और यह फैलावदार होता है, घास की तरह।इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। इसका पौधा खरीद के किसी गमले या जमीन में लगा दें, फिर यह अपने आप फैलता रहेगा। इसे धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है। इस पौधे के बारे में मान्यता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को अपनी ओर खींचता है। अब जहां तक देखभाल की बात है तो मनी प्लांट की तरह इस पौधे के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप दो-तीन दिन बाद भी इसे पानी देंगे तो यह सूखेगा नहीं। क्रासुला घर के भीतर छांव में भी पनप सकता है। यह पौधा अधिक जगह भी नहीं लेता। आप इसे छोटे से गमले में भी लगा सकते हैं। क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार के पास ही लगाएं। जहां से प्रवेश द्वार खुलता है, उसके दाहिनी ओर इसे रखें। कुछ ही दिनों में यह पौधा अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। घर में हर तरह की सुख-शांति भी बरकरार रहेगी।
पौधे को खरीदने के लिए संपर्क करें – विनायक नर्सरी 7062261000
TheNewswala पर पाएं राजनीति, शिक्षा, खेल, साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और तकनीक की सटीक व ताज़ा खबरें। हम तथ्यपरक रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और प्रेरक कहानियां प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप हमें पढ़ें, साझा करें और अपने आसपास की खबरें, फोटो, लेख या सुझाव thenewswalaportal@gmail.com पर भेजें। यदि किसी खबर, फोटो या वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें मेल करें। प्रकाशित सामग्री संवाददाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। TheNewswala किसी भी खबर, फोटो या वीडियो की प्रामाणिकता हेतु जिम्मेदार नहीं होगा।
साथियों, VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं। गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है। हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*