सलेमपुर में बस अड्डा अवश्य बनेगा – राज्यमंत्री

पांडे एन डी देहाती

सलेमपुर।

सलेमपुर की विधायक व सूबे की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सोमवार को हरैया लाला स्थित आर एल एकेडमी में एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सलेमपुर में प्रस्तावित बस स्टेशन अवश्य बनेगा। उन्होंने कुछ समाचार पत्रों के उस समाचार को भ्रामक बताया, जिसमें बस स्टेशन के निर्माण के टलने की खबरें प्रकाशित हुईं हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि वे 27 जून को सुबह 10 बजे 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करेंगी।अस्पताल के बन जाने से स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनसाधारण को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना के तहत 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया जा रहा है, जो निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

 

 

 

About Author

यह भी देखें  भोजपुरी : अग्नि देवता के तापमान, कहीं खेत जरल, कहीं खलिहान

Leave a Reply

error: Content is protected !!