प्रशासन के खिलाफ मोर्चा, 14 डाक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

संवाददाता देवरिया। प्रशासनिक स्तर से स्वाशथ्य महकमे में सात सरकारी अस्पतालों का स्थानांतरण हुआ तो डॉक्टर बंद हो गए। एक साथ 14 डाक्टरों ने सामूहिक रूप से सी एम ओ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने वाले डाक्टरों में सामुदायिक स्वाशथ्य केंद्र लार, रुद्रपुर, तरकुलवा, भाटपार, गौरी बाजार,सलेमपुर, बरहज,भलुअनी, पथरदेवा, भागलपुर, भटनी, महेन, रामपुर कारखाना व पिपरा के अधीक्षक गण है।

इनमें से ज्यादातर डॉक्टर लम्बे से एक ही जगह सेवा कर रहे थे। देवरिया जनपद के इतिहास में स्वाशथ्य विभाग में इस तरह का विरोध काफी दिनों बाद दिख रहा है। सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। अमूमन चार से छ साल के बाद डॉक्टर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेज दिए जाते हैँ लेकिन इस बार तबदला को लेकर जो आक्रोश सामने आया वह अनूठा है। यह सरकार और प्रशासन दोनों को चुनौती सरीखे है।

About Author

यह भी देखें  लार के प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ देवरिया में प्रदर्शन

Leave a Reply

error: Content is protected !!