लार में निकली डीह बाबा की बरात
- पुलिस ने चनुकी मोड़ से बौली की तरफ बरात मुडवाया
लार। गुरुवार को लार नगर में डीह बाबा के विवाह की धूम रही। चनुकी मोड़ स्थित काली मंदिर परिसर में हजारों महिलाओं की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष सरोज यादव ने डीह बाबा का परछावन की।
परछावन के बाद डीजे और बैंड के साथ ज्योहीं बरात बाजार की तरफ बढ़नी शुरू हुई पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस का कहना था कि लार मिश्रीत आबादी का कस्बा है। रमजान का महीना चल रहा है। बाजार में सड़क काफी शकरी है। हम बरात को बाजार के अंदर से नहीं जाने देंगे। पुलिस ने चनुकी मोड़ से बरात को बौली की तरफ मुड़वा दिया। वहां से राम जानकी मार्ग पर हाड्रिल तिराहा तक बरात गयी। उसके बाद आयोजक लार बाईपास के रास्ते मठ रोड होकर कार्यक्रम स्थल तक ले जाना चाहते थे। पुलिस ने वहाँ भी बारात को रोका और जिस रास्ते बरात आयी थी उसी रास्ते वापस कराया।
बरात में आधादर्जन नर्तकियों ने डीजे की धुन पर भोडे गीत पर डांस किये। युवक व युवतियों ने भी खूब डांस किया।
इस अवसर पर जगदीश यादव, भुलानी प्रसाद, विनय दुबे, मन्टू राय, गोरख माली, अमरीश, रमेश, मुकेश यादव, रामचन्द्र लारी, गुड्डन यादव, सचिन गोड़, प्रभु राजभर, विनोद राजभर, झूला साह, ओम प्रकाश यादव, करण यादव सहित सैकड़ों लोग व भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
रात में भंडारा
बरात के बाद कार्यक्रम स्थल चनुकी मोड़ परिसर में बड़े स्तर पर भंडारा का आयोजन हुआ।