रहस्यमय हाल में युवक की मृत्यु

 

लार थाना क्षेत्र के गढ़वा गाँव के युवक का ठाकुर गौरी डीह टोला में मिला शव

 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

 

मौत के कारणों के जांच में जुटी पुलिस

 

 

देवरिया संवाददाता। लार थाना क्षेत्र के ठाकुर गौरी गाँव के डीह टोला पर रविवार को अपरान्ह एक 25 वर्षीय युवक का शव सोख्ता के ढक्क्न पर गिरा मिला। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर युवक की फोटो वायरल हो गयी। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वशथ्य केंद्र लार पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान मुन्ना गोड़ पुत्र झूलन गोड़ 25,वर्ष निवासी गढ़वा खास, लार देवरिया के रूप में हुई। यूवक की शादी इसी वर्ष 5मई को लार थाना क्षेत्र के ही रतनपुरा गांव मे हुई थी। परिवार में माता जगदम्बा देवी, तीन भाई अजय व विजय
पत्नी,सजला का रो रो के बुरा हाल है।

अब पुलिस की जाँच के बाद ही पता चलेगा कि वह ठाकुर गौरी क्या करने गया था और किन कारणों से उसकी मृत्यु हुई है।

About Author

यह भी देखें  पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा ने सुनी समस्याएं, अफसरों को दी हिदायत

Leave a Reply

error: Content is protected !!