मेहरौना के तीन युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

मेहरौना में मारपीट में तीन युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल

 

लार/देवरिया। लार थाना क्षेत्र के चुरिया व मेहरौना गांव के युवकों के बीच साइड देने को लेकर शुरू हुए विवाद में मेहरौना के तीन युवकों पर चुरिया गांव के दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी लार पर इलाज के लिए भेजा गया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे मेहरौना पुलिस चौकी से थोड़ी ही दूरी पर साइड देने को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मेहरौना के युवकों ने चुरिया गांव के दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ग्रीस नारायण सिंह पुत्र स्व. ज्ञान सिंह निवासी चुरिया (24 वर्ष) तथा जयेंद्र सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह निवासी चुरिया (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर और कंधे के पीछे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने जयेंद्र सिंह की तहरीर पर मेहरौना निवासी शाहिल पुत्र कमाल अहमद, समीर पुत्र अब्दुल सलाम तथा गोलू पुत्र अलीमाम के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में केस दर्ज कर लिया गया है तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही

यह भी देखें  एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन: राफेल, जगुआर समेत 15 विमानों ने दिखाई ताकत

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!