बरडीहा दलपत मंदिर से चोरी के मामले में पुलिस ने एक को भेजा जेल

न नथिया बरामद न मुकुट और हो गया पर्दाफाश

देवरिया। गत दिनों लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत देवी मंदिर से चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालाँकि मंदिर से चोरी गयी देवी जी नथिया व मुकुट को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस के इस खुलासे पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त शाल, गमछा, एक झोले से (01 राड, 01 हथौड़ी, 01 नुकीली वरछी) व चोरी के कुल 13,150/- रुपये बरामद करते हुए अभियुक्त कर्मबीर सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र राजनरायन सिंह निवासी ग्राम बरडीहा दलपत थाना लार जनपद देवरिया उम्र करीब 29 वर्ष को आज दिनांक 16.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को उसके घर ग्राम बरडीहा दलपत से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

मंदिर में चोरी के मामले पंजीकृत मु0अ0सं0-136/2026 धारा 305 (a), 331 (4) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त कर्मबीर उर्फ विकास सिंह पुत्र राजनरायन सिंह निवासी ग्राम बरडीहा दलपत थाना लार को आज जेल भेज दिया।

मंदिर में चोरी की घटना में गाँव के रणवीर प्रताप सिंह पुत्र स्व० विजय बहादुर सिंह निवासी बरडीहा दलपत थाना लार जनपद देवरिया ने केस दर्ज कराया था।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त कर्मवीर सिंह पर लार थाने में चोरी के दो मुकदमे से है लेकिन यह मामले दस -पंद्रह वर्ष पूर्व के हैं।

बरडीहा दलपत के ग्रामीणों ने कहा है कि माता जी के आभूषण भी पुलिस बरामद

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

यह भी देखें  जन्म एवं मृत्यु का हो शत-प्रतिशत पंजीकरण

1.उ नि0 राम मूरत राम थाना लार जनपद देवरिया

2.उ0नि0 धर्मेन्द्र सिहं थाना लार जनपद देवरिया

3.हे0का0 अशोक कुमार सिंह थाना लार जनपद देवरिया

4. का0 अजय कुमार सिंह थाना लार जनपद देवरिया

5. म0का0 नेहा पाण्डेय थाना लार जनपद देवरिया।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!