हाइवे पर अंडर पास के लिए सड़क पर प्रदर्शन दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
लार थाना क्षेत्र के सुतावर में सुबह दस बजे से राम जानकी मार्ग पर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांग है कि रामजानकी हाइवे पर चौमुखा गाँव के सामने अंडर पास बनाया जाय ।
दो घंटे से लोग सड़क के किनारे पटरी प्रदर्शन कर रहे और किसी भी विभाग का कोई एक कर्मचारी भी मौके पर नहीं पहुंचा है।
इस प्रदर्शन की लिखित सूचना सलेमपुर एसडीएम को कल की दी गयी थी
यह प्रदर्शन सपा नेता राम नारायण यादव के नेतृत्व में हो रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि सुतावर से कौसड जाने वाली सड़क को हाइवे बनने से बंद किया जा रहा है. इस चलते कई गावों का रास्ता बंद हो रहा है। हाइवे के नीचे अंडर पास बन जाय तो लोगों को आवगमन की सुविधा होगी
3d8eb019-8041-4b16-aa5d-d89fbc5ed992
3c6890eb-b2a9-4637-8b9a-e9d0b7fb0116