सरयूपारिण ब्राह्मण समाज, राजस्थान का होली मिलन समारोह 24 मार्च को

जयपुर | सरयूपारिण ब्राह्मण समाज, राजस्थान की कार्यकारिणी बैठक ओम प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर समाज के लोगों का होली मिलन समारोह 24 मार्च दोपहर 11 बजे मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों की कमेटी गठित की गई।

समाज के अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने इस मौके पर सभी सदस्यों को अग्रिम शुभकामनाएं दी और सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश को साझा करने का आह्वान किया। समाज के महासचिव सुरेन्द्र चौबे ने बताया कि इस तरह के समारोहों से सामाजिक एकता और मेल-जोल का माहौल बना रहता है और यह सभी के लिए एक अविरल संबंध का परिचय कराता है। उपरोक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रमुख मधुलेश पाण्डेय ने दी ।

About Author

यह भी देखें  सरयुपारिण ब्राह्मण समाज का दिवाली मिलन समारोह 24 को

Leave a Reply

error: Content is protected !!