बोर्ड की बैठक कराने की मांग, डीएम को ज्ञापन

स्वाभिमान जागरण देवरिया। नगर पंचायत लार में सरकार द्वारा मनोनीत तीन सभासद आज देवरिया डीएम कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन देकर बोर्ड की बैठक कराने की मांग की।

मनोनीत सभासद  भाजपा नेता ओमप्रकाश मोदनवाल, अखिलेश सिंह चुनचुन व श्रीमती आरती देवी जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत लार में हैं आज नगर की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। डीएम की अनुपस्थिति में जिले का काम देख रहे एडीएम प्रशासन को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत लार में शपथग्रहण के उपरान्त आज तक बोर्ड की बैंक अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी नगर पंचातय लार के तानाशाही रवैये के कारण नहीं कराया गया। तथा हमारे बार-बार निवेदन करने पर भी उन लोगों द्वारा आजतक बोर्ड की बैठक नहीं कराया गया जिससे हम सभासदगण जनहीत के मु‌द्दों को क्रियानवयन कराने में खुद को अचम्म महसूस कर रहे है। जहां तक हमे ज्ञात है पिछले कुछ महीने से बोर्ड की बैठक नहीं करायी गया है जो नगर पंचायत अधिनियम के विरुद्ध है इससे सभी सभासदगणों में रोष व्याप्त है। तथा बिना बैठक कराये ही अध्यक्षा/अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर पंचायत लार में निविदा भी प्रकाशित कर दी गयी है, जो कुछ कार्य बोर्ड से भी स्वीकृत नहीं है और न ही जिलाधिकारी महोदय से उन कायों की अनुमति प्राप्त है उन कायों की भी निविदा निकाल दी गयी है और इस निविदा प्रक्रिया में नियम और शर्त भी ऐसी लगायी गयी है। जो नगर पालिका और नगर पंचायतों के सम्बन्ध में टेन्डर प्रक्रिया से सम्बन्धित जो शासनादेश है, उसके विपरित है। सिर्फ अपने चहेते को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है। जो कही से भी न्यास संगत नहीं है।

यह भी देखें  दो शराबी भाईयों में मारपीट, एक ने की दूसरे की हत्या दे

 

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!