दो लड़कियों को लेकर भागने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

 

दो लड़कियों को लेकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

मईल थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की युवतियों को लेकर हुआ था फरार

लार थाना क्षेत्र के कुंडावल हरि गांव का रहने वाला है आरोपी

 

देवरिया। मईल थाना क्षेत्र की दो लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती को 4 मई को तथा इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव की एक अल्पसंख्यक लड़की को अभिषेक राजभर पुत्र मुन्ना राजभर निवासी कुंडावल हरि थाना लार जिला देवरिया बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था।
घटना के बाद दोनों परिवारों ने मईल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अभिषेक राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां सकुशल बरामद कर ली गई हैं तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों परिवारों ने लड़कियों के सुरक्षित मिलने पर राहत की सांस ली है।

About Author

यह भी देखें  दबंग दलितों ने प्रेट्रोल डालकर पुजारी को जिंदा जलाया

Leave a Reply

error: Content is protected !!