आख़िरकार हाटा गाँव के एक जागरूक नागरिक ने लार कस्बा की सड़क पर वर्षो से गड़ी कील को हटवा कर दम लिया
लार। स्थानीय कस्बे में गली गली नेता और समाजसेवी है। नगर पंचायत के चेयरमैन हैं, अधिशासी अधिकारी हैं, सभासद हैं। सभी लोग जनता की सेवा और नगर पंचायत के विकास के लिए कृत संकलपित होने का दावा करते हैं, लेकिन स्थानीय कस्बा के चनुकी मोड़ पर मुख्य सड़क पर दर्जनों नुकिले लोहे की कीलें लोगों के वाहनों के टायर पेंचर कर रही थी लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। आखिरकार हाटा गाँव के एक अधिवक्ता ने सड़क से इन कीलों को हटवाने की लड़ाई लड़ी और अब नगर पंचायत को होश आया। सड़क पर गड़ी लोहे की खतरनाक कीलें हटा दी गयीं। दरअसल ये कील बहुत पहले फायवर के रमबालिंग स्ट्रिप (ब्रेकर)के लिए लगाई गयी थी। फायवर टूट कर बिखर गया और कीलें लोगों के वाहन आये दिन पंचर कर रही थीं, लेकिन नगर के किसी पक्ष या विपक्ष के किसी नेता को इसे हटवाने की सुधि नहीं थी।
हाटा गाँव के अधिवक्ता हेमन्त प्रताप श्रीवास्तव ने आईजिआर एस 40019026010910 के माध्यम से शिकायत की।इस संबंध में नगर पंचायत ने एक पत्र जारी कर बताया है कि
महोदय, उपर्युक्त विषयक हेमन्त प्रताप श्रीवास्त पुत्र जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव निवासी लार जिला देवरिया द्वारा प्रस्तुत शिकायती पत्र सन्दर्भ संख्या 40019026010910 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि आवेदक द्वारा नगर पंचायत लार के चनुकी मोड पर स्पीड ब्रेकर से निकले नुकीले काटी को हटाने से संबंधित शिकायत दर्ज करायी गयी है। उक्त शिकायत के क्रम में स्थलीय जाँच की गयी तथा संबंधित स्थान पर लगे नुकीले काटी को निकलवा दिया गया है। आवेदन निस्तारित करते हुये शिकायतकर्ता के संपर्क नम्बर 8795287339 पर वार्ता कर अवगत करा दिया गया है। अतः अनुरोध है कि संबंधित प्रकरण को निस्तारित करने का कष्ट करें।
