झूठी है ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के निधन की खबर! गुस्से में बोलीं हेमा मालिनी और ईशा देओल, जारी किया आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन
- परिवार ने मीडिया से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की; अभिनेता ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर।
मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन की खबरें सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गईं, जिसने उनके करोड़ों फैंस को सकते में डाल दिया। हालांकि, उनके परिवार ने तुरंत इस झूठी खबर (False News) का खंडन करते हुए बताया है कि धर्मेंद्र पूरी तरह से सुरक्षित और स्थिर (Dharmendra Health Update) हैं तथा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अभिनेता की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) और पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इन अफवाहों (Rumors) पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे “अत्यंत अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना” बताया है।
फेक न्यूज़ (Fake News) के तेजी से वायरल होने के बाद, ईशा देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, “मीडिया फेक न्यूज फैलाने में बहुत तेज़ी दिखा रहा है। मेरे पिता स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस समय हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के लिए धन्यवाद।”
धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी इन निधन की खबरों पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जो हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं, जो उपचार का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत है। कृपया परिवार और उनकी निजता का सम्मान करें।”
89 वर्षीय धर्मेंद्र (Dharmendra) को सांस लेने में तकलीफ (Breathlessness) के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे सनी देओल (Sunny Deol) की टीम ने भी पुष्टि की है कि अभिनेता की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उन पर नज़र बनाए हुए है। परिवार ने फैंस से गुजारिश की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।
फैंस और शुभचिंतक लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ‘शोले’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी सैकड़ों फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र जल्द ही ठीक होकर घर लौटेंगे।