शाहरुख की बेटी ने किसानों को अलॉट सरकारी जमीन खरीदी

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान द्वारा अलीबाग में खरीदी गई जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहाना ने मई 2023 में अलीबाग के थल गांव में 1.5 एकड़ जमीन 12.91 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यह जमीन सरकार द्वारा किसानों को खेती के लिए आवंटित की गई थी। आरोप है कि सुहाना ने बिना उचित अनुमति के यह जमीन खरीद ली, जो नियमों का उल्लंघन है, क्योंकि खेती की जमीन गैर-किसान द्वारा नहीं खरीदी जा सकती।

जमीन का सौदा अंजलि, रेखा और प्रिया नाम की तीन बहनों से हुआ, जिन्हें यह जमीन उनके माता-पिता से विरासत में मिली थी। रजिस्टर्ड दस्तावेजों में सुहाना को “किसान” दिखाया गया, जबकि वह वास्तविक किसान नहीं हैं, जिसे नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। इस सौदे के लिए सुहाना ने 77.46 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई थी। यह डील Deja Vu Farm Pvt Ltd के नाम पर की गई, जिसमें शाहरुख खान की सास सविता छिब्बर और साली नमिता छिब्बर डायरेक्टर हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संदेश ने जांच के आदेश दिए हैं, और अलीबाग तहसीलदार से निष्पक्ष रिपोर्ट मांगी गई है। अभी तक सुहाना या शाहरुख खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!