ग्राम प्रधान ने पत्रकारों को धमकाया, जूते मारने की कही बात
सुरज सिंह, सीतापुर । जनपद के मिश्रिख तहसील ब्लाक के ग्राम पंचायत भिखनापुर के समसापुर गांव में पत्रकारों की टीम जब आवास की धांधली के मामले में कवरेज करने पहुंची तो वर्तमान ग्राम प्रधान आग बबूला होकर पत्रकारों को वहीं जूतों से पीटने की धमकी देने लगे।
ग्रामीणों की शिकायत थी की यहां के प्रधान पेंशन के नाम पर, आवास के नाम पर अवैध वसूली करते हैं जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ साथ जिला स्तर पर दी गई है।
नाराज ग्राम प्रधान के नजदीकी लोगों द्वारा जब पत्रकारों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया तो नाराज पत्रकारों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही करने का वादा किया।

सवाल यह है लगातार प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों की सुरक्षा के लिए आए दिन कड़े दिशा-निर्देश देते हैं और यहां तक कठोर कार्रवाई करने की बात भी कहते हैं उसके बावजूद भी प्रधानों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पत्रकारों को धमकी देते हैं।