अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आई कार, बाल-बाल बची जान

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर
(मीरजापुर): अदलहाट क्षेत्र में बुधवार को नरायनपुर पुल पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और वे सभी सुरक्षित बच गए।

ज्ञात हो कि मधुपुर निवासी किशन कुमार (30) अपनी रिश्तेदार बसंती देवी (52) के साथ किसी काम से नरायनपुर गए थे। वे अपनी कार से वापस लौट रहे थे, जैसे ही वे नरायनपुर पुल पर पहुँचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार खाली ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक सीधे कार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। इस दौरान कार में सवार लोगों की सांसें थम गईं। गनीमत यह रही कि कार पलटी नहीं और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कार चालक किशन कुमार को मामूली खरोंचें आईं, जबकि बसंती देवी पूरी तरह सुरक्षित रहीं।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कार से बाहर निकाला। इस घटना ने एक बार फिर पुलों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!