सच्चा मित्र – मोनिका डागा “आनंद”

मित्र गंगा की पवित्र निर्मल धार सा,
मित्र “आनंद” के  अनंत भंडार सा,
मित्र तेजस्वी चमकती तलवार सा,
मित्र खुशियों की मनोहर झंकार सा ।
मित्र भावों के अमृत रसधार सा,
मित्र ईश्वर के अनन्य उपकार सा,
मित्र गले में महकते पुष्प हार सा,
मित्र जीवन के शुभ संस्कार सा ।
मित्र मुश्किलों में चमत्कार सा,
मित्र गमों में खड़ी सुरक्षित दीवार सा,
मित्र उलझनों में स्वर्णकार सा,
मित्र आपदाओं में सच्चे मददगार सा ।
मित्र तूफानों में पार लगाती पतवार सा,
मित्र परिक्षाओं में श्रेष्ठतम पुरस्कार सा,
मित्र उत्तम कर्मों के मिले अविष्कार सा,
मित्र ईश से प्राप्त उच्चतम उपहार सा ।
मित्र अंधेरे में दीपक चमकदार सा,
मित्र जीवन बगिया में गुलबहार सा,
मित्र प्रार्थनाओं में मंगलाचार सा,
मित्र विराने में उत्कृष्ट संगीतकार सा ।
मित्र सुख के अद्वितीय संसार सा,
मित्र कशमकश में सच्ची सलाहकार सा,
मित्र रिश्तों में जागृत प्रेम सदाबहार सा,
मित्र चाहतों में दिव्य रंगत इज़हार सा ।
 –  मोनिका डागा “आनंद” , चेन्नई, तमिलनाडु

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!