कश्मीर में मुठभेड़, 3 आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, बटोट इलाके में 5 आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इनमें से तीन एक घर में छिप गए थे। आतंकियों ने एक नागरिक को बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया। करीब चार घंटे चली मुठभेड़ के बाद बंधक को छुड़ा लिया गया। आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि बटोट बाजार में दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई मुठभेड़ खत्म हो गई है। तीन आतंकी मारे गए। घर में अब कोई बंधक नहीं है। गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सुबह कुछ आतंकियों ने जम्मू-किश्तवाड़ हाईवे पर एक बस को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन ड्राइवर बस दौड़ाता हुआ सेना की नजदीकी चौकी पर पहुंचा और आतंकियों के बारे में सूचना दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने रामबन, डोडा और गांदरबल इलाके में तलाशी अभियान चलाया। दूसरी ओर, आतंकियों ने श्रीनगर में हाईवे के पास सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला भी किया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!