अयोध्या में आयोजित होगा राष्ट्रीय पंचायत एवं चिंतन शिविर, सभी जिलों के पदाधिकारियों से भाग लेने की अपील

मीरजापुर, अभिजीत श्रीवास्तव: भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की राष्ट्रीय पंचायत एवं चिंतन शिविर का आयोजन 17 और 18 अगस्त 2025 को अयोध्या के भरत कुंड परिसर में किया जाएगा। यूनियन के उत्तर प्रदेश प्रमुख महासचिव बजरंगी कुशवाहा ने यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार दी और सभी जिलों के पदाधिकारियों से समय से पहुंचकर सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

श्री कुशवाहा ने बताया कि 18 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी जिलों के प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक में अनुपस्थित जिलों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के उपरांत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अयोध्या जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। ज्ञापन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सभी प्रतिनिधि अपने-अपने गृह जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे।

About Author

यह भी देखें  IPL में KKR Vs LSG: कोलकाता ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

Leave a Reply

error: Content is protected !!