करंट की चपेट में आने से मां-बेटे सहित तीन घायल, दो की हालत गंभीर

मीरजापुर, अदलहाट:अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौंडी गांव में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला, उसका बेटा और एक अन्य बच्चा घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां मीना देवी और 11 वर्षीय आयुष उर्फ कल्लू की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना तब हुई जब कमलेश सोनकर का 6 वर्षीय पुत्र घर से बाहर निकलते समय लोहे के चौखट को छू बैठा, जिसमें करंट दौड़ रहा था। बच्चा तड़पने लगा तो मां मीना देवी उसे बचाने दौड़ी और खुद भी करंट की चपेट में आ गई। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रामनरेश प्रजापति का बेटा आयुष भी मौके पर पहुंचा और उसने जैसे ही चौखट को छुआ, वह भी झटका खा गया। शोर सुनकर परिजनों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर तीनों घायलों को डॉ. प्रदीप गुप्ता के क्लीनिक पर भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है।

About Author

यह भी देखें  Vardhman Scanners and Imagers Pvt Ltd: Your Trusted Diagnostic Partner in Jaipur

Leave a Reply

error: Content is protected !!