मीरजापुर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला आयोजित: छात्रों को दी गई डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

  • संवाददाता: अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर | The Newswala

मीरजापुर: नगर के पांडेपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में गुरुवार को साइबर अपराध से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देना और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए तैयार करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे और सीओ सदर अमर बहादुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक अनंत राज भंडारी ने की।

वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,

“डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। यह न केवल व्यक्तिगत जानकारी के लिए खतरा है, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती है।”

सीओ सदर अमर बहादुर ने साइबर अपराधों की आधुनिक तकनीकों जैसे फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वेबसाइट, अनधिकृत एक्सेस आदि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से सतर्क रहने और किसी अज्ञात लिंक, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक अनंत राज भंडारी ने कहा,

“तकनीक के साथ अपराधी भी आधुनिक हो गए हैं। हमें खुद को अपडेट रखना होगा ताकि हम साइबर ठगी और हैकिंग से बच सकें।”

प्रधानाचार्या रितु भंडारी ने छात्रों को सतर्क करते हुए कहा कि

“निजी जानकारी साझा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। समाज को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक और संगठित होकर कार्य करना चाहिए।”

इस अवसर पर साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक रामाधार यादव और निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी छात्रों को साइबर सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपायों से अवगत कराया। कार्यशाला में विद्यालय की शिक्षिकाएं तृप्ति श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, भारतीय अस्थान, अमृता सिंह, अमित आदि के साथ कई छात्र-छात्राएं – राघवेंद्र, अनी, अंशिका, कश्वी, आराध्या, प्रथम, आकांक्षा, कीर्ति, आयुष, श्रुति, मानवी आदि ने सक्रिय सहभागिता की।

यह भी देखें  नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल पर ED की चार्जशीट के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!