अथक परिश्रम और अनुशासन विद्यार्थियों के लिए जरूरी, लालता सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में दीक्षा कार्यक्रम संपन्न

मीरजापुर के लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अदलहाट में नव प्रवेशी छात्राओं के लिए दो दिवसीय दीक्षा आरंभ कार्यक्रम आज, 30 जुलाई 2025 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वाग्देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं को मिशन शक्ति, रेंजर्स, NSS, अबेकस, समर्थ, और डीजी शक्ति जैसे विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिमा त्रिपाठी, रितु मौर्य और आराधना ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए, जिसने माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाया। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि निरंतर अध्ययन से भाग्य बदला जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जन्म से कोई गरीब हो सकता है, लेकिन कर्मनिष्ठ जीवन से गरीबी को दूर किया जा सकता है। डॉ. यादव ने जोर दिया कि अथक परिश्रम और अनुशासन विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेम सुंदरी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!