लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रवेश प्रारंभ – The Newswala

मीरजापुर के लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज, 30 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान और भूगोल विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।

इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट onlineform.ggpgcadalhat.org  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस संबंध में जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने दी। उन्होंने छात्राओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर

About Author

यह भी देखें  गेहूं से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!