मीरजापुर में कबड्डी विवाद: एससी-एसटी एक्ट में पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा – The Newswala

मीरजापुर के अदलहाट क्षेत्र के बैकुण्ठपुर गांव में कबड्डी खेल को लेकर हुई मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात एससी-एसटी एक्ट के तहत पांच नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 29 जुलाई 2025 की शाम 6 बजे की बताई जा रही है।

बैकुण्ठपुर गांव निवासी गनेश सोनकर ने आरोप लगाया कि उनके बेटे करन सोनकर और आदर्श सोनकर उस समय कबड्डी खेल रहे थे। इस दौरान अमीन अली, अफताब अली (पुत्र युसुफ), दिलशेर (पुत्र अज्ञात), सलमान (पुत्र गोली), बच्ची (पुत्र गोली) और चार अज्ञात लोग वहां पहुंचे। इन लोगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि वे कबड्डी नहीं खेल सकते। जब लड़कों ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसमें करन और आदर्श को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने धारदार हथियार भी निकाले और जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह दोनों अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

गनेश सोनकर ने बताया कि हमलावर मनबढ़ प्रवृत्ति के हैं और धमकी दे रहे हैं कि जहां भी दिखाई देंगे, उन्हें जान से मार देंगे। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है।

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!