चोरी पर चोरी, नाराज कप्तान ने चार को किया सस्पेंड
देवरिया के एसपी चाहे लाख चाहे यहाँ पुलिस सुधरने वाली नहीं। वह बढ़ौती में इतनी मेहनत कर रहे और उनके सिपाही जवानी में केवल मटरगस्ती में मगन हैं। देवरिया जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ीं हैं। देवरिया सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे पर बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज एसपी ने चार सिपाहियों को निलम्बित कर दिया। इसमें दो सिपाही जेल रोड चौकी और दो कोबरा में तैनात थे। आठ अगस्त की रात सोनूघाट चौराहे पर राजेंद्र जायसवाल के किराना स्टोर समेत चार दुकानों में चोरी हो गया था। अभी यह मामला चल ही रहा था कि 17 अगस्त को दिनदहाड़े राजेंद्र जायसवाल के मकान से चोरों ने उनकी बहू को बंधक बनाकर 13 लाख रुपये से अधिक के गहने और नकदी लूट लिए थे। इन दोनों मामलों का अभी पर्दाफाश ही नहीं हो पाया था कि शनिवार की रात चोरों ने राहुल कुमार निगम की इन्वर्टर-बैट्री की दुकान से दो लाख रुपये से अधिक की चोरी कर ली। देवरिया के एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने जेल चौकी पर तैनात सिपाही अखिलानंद, अमरनाथ और कोबरा में तैनात सिपाही तेजनारायण बिंद और राहुल वर्मा को सस्पेंड कर दिया।