डीएम के सख्त हुए तेवर, 60 के रोके वेतन
देवरिया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने कड़े रुख अख्तियार किये। मुख्यमंत्री पोर्टल पर होने वाली शिकायतों में देरी के चलते जब डिफाल्टर की स्थिति आई तो उन्होंने 60 अधिकारियों के वेतन रोक दिए। वेतन बाधित होने से अफसरों में खलबली मच गई है। कारण की दसहरा, दीवाली का त्यौहार सर पर है और जब जेब खाली रहेगी तो परिवार में खुशहाली कहा से आएगी।
डीएम देवरिया अमित किशोर ने जिन अफसरों का वेतन रोका है, उसमें अधिशासी अभियंता विद्युत देवरिया व सलेमपुर, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, प्रभागीय वन अधिकारी, प्रभागीय लागिग प्रबंधक, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी पथरदेवा, देसही देवरिया व देवरिया, परियोजना अधिकारी नेडा, प्राचार्य डायट, जिला गन्ना अधिकारी, चकबंदी अधिकारी बरहज, जिला कृषि अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, नायब तहसीलदार सर्वे रुद्रपुर, तहसीलदार रुद्रपुर, भाटपाररानी, बरहज व देवरिया, अपर उप जिलाधिकारी देवरिया, बीएसए, बीईओ सलेमपुर, लार, भाटपाररानी, भागलपुर, गौरीबाजार, देसही देवरिया व भटनी, एडीओ पंचायत सलेमपुर, बरहज व पथरदेवा, अधिकारी अधिकारी देवरिया, भाटपाररानी व भटनी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक भाटपाररानी, भलुअनी, सदर, तरकुलवा, जिला विकास अधिकारी, बीडीओ सलेमपुर, लार, रामपुर कारखाना, बैतालपुर व देसही देवरिया, पूर्ति निरीक्षक सलेमपुर, रुद्रपुर, भाटपाररानी, बरहज व देवरिया, औषधि निरीक्षक व अभिहित अधिकारी शामिल हैं। इस कार्रवाई से यह भी साबित हो चुका है कि जिले के कई विभाग के अफसर मुख्य मंत्री पोर्टल की शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं या यूँ कहें कि सरकार का भय समाप्त हो चुका है।