बिहार बार्डर पर धराई एक ट्रक शराब
हरियाणा से बिहार बार्डर तक बेरोक टोक शराब आ रही है। रास्ते में सैकड़ो पुलिस चेक पोस्ट क्रास कर ये शराब लदे वाहन कैसे बिहार पहुँच जा रहे हैं यह बड़ा सवाल है। बिहार में शराब बन्दी का लाभ तस्कर खूब उठा रहे हैं। देवरिया जिले से लगनी वाली बिहार की सीमा में रोज भारी मात्रा में शराब जा रही है। लार थाना में इतनी शराब पकड़ी गयी है कि रखने की जगह नहीं है। यही हाल गुठनी थाने का भी है। आज फिर बिहार बार्डर पर पकड़ ली गयी। सेव के नीचे छुपा कर ले जाई जा रही शराब पुलिस की नजरों से बच नहीं सकी। पुलिस ने जब चालक व खलासी पर कड़ाई की तो दोनों ने सच उगल दिया।
लार थाना के मेहरौना पुलिस चौकी पर कांस्टेबिल दिब्य शंकर राय व दीपक यादव सोमवार की शाम वाहन चेकिंग कर रही थी । चेकिंग के दौरान एक ट्रक लार के तरफ से आता दिखा । चेकिंग दल ने हरियाणा निर्मित शराब पाया गया । पुलिस ने चालक व खलासी को अपने कब्जे में ले लिया । पुलिस ने शराब लदा ट्रक सहित चालक व खलासी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गयी। इस मामले में चालक गुरुसेवक व खलासी राजेश कुमार ,अम्बाला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है।