मुनीब का मिला शव, हत्या की आशंका

देवरिया:थाना क्षेत्र के मुंडेरा मिश्र गांव निवासी श्रीप्रकाश मिश्र 55 वर्ष देवरिया बुद्धू खां में गोरख सिंह के ईट भट्ठे पर मुनीब का काम करते थे। शनिवार को वह पितृ विसर्जन करने अपने गांव आए थे। भोजन करते समय ईंट भट्ठे से किसी का फोन आया और वह देर रात भट्ठे के लिए निकल गए। रविवार की सुबह उनका शव ईट भट्टे से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूर सड़क के किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया और इस बात की जानकारी परिजनों समेत रामपुर कारखाना थानेदार राजेश कुमार सिंह को दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हलांकि शरीर पर चोट कोई निशान नहीं मिले हैं।

सूत्रों की मानें तो करीब 10 दिन पहले ईट भट्ठे पर ही मुनीब का किसी से विवाद हुआ था। पुलिस 10 दिन पहले हुए विवाद और देर रात आए उनके मोबाइल पर फोन कॉल की डिटेल खंगाल रही है। इधर मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी दुर्गा देवी, छोटा बेटा सत्यम और बेटी संगीता दहाड़ मार कर रोने लगे। उनका बड़ा बेटा चंद्र कांत मिश्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। परिजनों ने हादसे की जानकारी बड़े बेटे को दे दी है और वह घर के लिए निकल गया है। थानेदार राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी देखें  अजमेर दरगाह में खादिमों के लिए लाइसेंस व्यवस्था पर भड़का विवाद: 'दरगाह किसी के बाप की नहीं', चिश्ती ने दी चेतावनी | The NewsWala

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!