विधानसभा अध्यक्ष ने रवाना की वरिष्ठ नागरिकों के लिए तिरूपति बालाजी तीर्थ यात्रा ट्रेन

जयपुर, 8 दिसम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने रविवार को अजमेर रेलवे स्टेशन पर राज्य सरकार की मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत तिरूपति बालाजी की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन में 780 यात्री तिरूपति बालाजी की यात्रा पर गए है। इनमें अजमेर संभाग के 293 यात्री शामिल हैं।

ट्रेन को रवाना करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराना एक पुनीत कार्य है। राज्य सरकार को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 30 हजार वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन से एवं 6 हजार वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने का निर्णय लिया है। यह निर्णय स्वागत योग्य है। प्रत्येक व्यक्ति का स्वप्न होता है कि वे अपने ईष्ट के स्थान पर तीर्थ यात्रा के लिए जाए। सरकार उनका यह स्वप्न पूरा कर रही है। उन्होंने देवस्थान विभाग को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के लिए मंगलमय होगी।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सनातन धर्म में तीर्थयात्रा का विशेष महत्व है। प्रत्येक सनातनी अपने जीवन में निरन्तर तीर्थ यात्राओं पर जाता है। एक उम्र के बाद व्यक्ति ईश्वर की भक्ति में जुड़कर तीर्थाटन करता है। राज्य सरकार आमजन का यह स्वप्न पूरा कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और राज्य सरकार बधाई के पात्र है। देवस्थान विभाग को यात्रा के दौरान बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

यह भी देखें  नकली दवा बेचने की सूचना पर मेडिकल दुकानों में छापेमारी

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गिरीश बच्चानी ने बताया कि राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 के अन्तर्गत रविवार को तिरुपति की विशेष ट्रेन अजमेर रेलवे स्टेशन से रवाना की गयी। इस ट्रेन के अन्तर्गत कुल 780 यात्रियों को तिरुपति की तीर्थ यात्रा पर भेजा गया है। इसमें अजमेर रेलवे स्टेशन से अजमेर संभाग के 293, मारवाड़ जंक्शन से 213 एवं जवाई बांध से 274 यात्रियों को तिरुपति के लिए रवाना किया गया। यह यात्रा 6 दिवसीय यात्रा है। इसकी समस्त व्यवस्थाएँ देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से करायी जाती है एवं यात्रियों को भोजन आवास एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएँ निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाती है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!