शिक्षा उन्नति व विकास की कुंजी- वन मंत्री

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा रविवार को अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित ब्राह्मण समाज के सम्मान समारोह में समाज की 144 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा उन्नति व विकास की कुंजी है जिस समाज ने इसे अपनाया है वह निश्चित रूप से आगे बढा है। उन्होंने सर्व समाजों से आह्वान किया कि बालिका शिक्षा को अधिक से अधिक बढावा देकर बेटी को अपने सपने साकार करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अपनी काबिलियत व शिक्षा के बल मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओ और समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित के इस आयोजन से युवाओं उत्साह व बुजुर्गो के प्रति सम्मान कि भावना पैदा होगी।
उन्होंने कहा कि राजनीती में राजगढ़ क्षेत्र का विशेष महत्व सदैव रहा है, उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीति क्षेत्र में आगे बढ़ाने में इस क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहें दिवंगत समर्थन लाल मीणा से प्राप्त मार्गदर्शक से राजनीति को जनसेवा के रूप में अपनाया। इससे पहले श्री शर्मा का राजगढ़ कस्बे में सर्व समाज द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया एवं विभिन्न मांगो व समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। इस दौरान समाज के पदाधिकारी, समाजबन्धु एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!