कविता – देश प्रेम

सच्चा देश प्रेम
देश की संप्रभूता और अखंडता
अछुन्य रख सकें तो सच्चा देश प्रेम
कर्तव्यों को जानकर निर्वाहन कर सकें
तो सच्चा देश प्रेम
संसाधनों का उचित भोग और संरक्षण
कर सकें तो सच्चा देश प्रेम
अपराध, भरस्टाचार और भयमुक्त समाज के
निर्माण में सहयोग कर सकें तो सच्चा देश प्रेम
सडक पर चलते ट्रैफ़िक नियमों के अनुरूप चलें
तो सच्चा देश प्रेम
जरूरत मंद को अस्पताल और छोटू को स्कूल
पहुंचा सकें तो सच्चा देश प्रेम
जाति धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर उठ कर
इंसानियत दिखा सकें तो सच्चा देश प्रेम
अनुशासन, नियम और संयम धरे रोजमर्रा के काज
कर सकें तो सच्चा देश प्रेम
देश के हर भाषा, रंग और भूभाग को सम्मान और
स्थान दे सकें तो सच्चा देश प्रेम
किसी हक न खाएं और न खाने दें
ऐसा माहौल माहौल बनायें की पिछड़े और कमजोर भी
सम्मान से जी सकें तो सच्चा देश प्रेम
श्याम नंदन पाण्डेय
मनकापुर गोण्डा

About Author

यह भी देखें  Jaipur BookMark 2024: South Asia’s Premier Publishing Conclave Celebrates Its 11th Year

Leave a Reply

error: Content is protected !!