कलावती ने 570 वोटों से प्रतिद्वंदी को शिकस्त दे दिवंगत पति की कुर्सी हथियाई

बरडीहा परशुराम से कलावती ने ज्ञान को 570 मतो से हरा,प्रधान बनी

लार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरडीहा परशुराम मे 2021 के चुनाव मे निर्वाचित हुये शिवचंद प्रसाद कनौजिया के निधन के बाद 6 अगस्त को हुए उपचुनाव मे मतदान हुआ, जिसमे कुल वोट 1993 पड़े जिसकी मत गणना  गुरुवार को लार ब्लाक पर हुई जिसमे कलावती देवी व स्व शिवचंद प्रसाद कनौजिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ज्ञान कनौजिया से 570 मतों से विजई घोषित हुईI बताते चलें कि उप चुनाव मे दो प्रत्याशी, कलावती देवी व ज्ञान कनौजिया ने पर्चा दाखिल किया था I जिसमे दिवंगत प्रधान स्व शिवचंद प्रसाद कनौजिया की पत्नी कलावती देवी को 1224 व ज्ञान कनौजिया 654 मत प्राप्त हुये 115 मत रद्द हुआIवही लार ब्लॉक के नेमा गांव के क्षेत्र पंचायत के उपचुनाव में दो प्रत्याशियों ने अपना क़िस्मत आज़माया था।जिसमें अशोक साहनी व सच्चिदानंद यादव प्रत्याशी रहे।जिसमें अशोक साहनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सच्चिदानद यादव को 86 मत से पराजित कर विजयी घोषित हुये।बताते चले कि क्षेत्र पंचायत के उपचुनाव में अशोक साहनी 333 व सच्चिदानंद यादव को 247 मत प्राप्त हुए वही 19 मत रद्द हुआ कुल 599 मत डाले गये थे।

About Author

यह भी देखें  शराब तस्करों ने दरोगा को कुचलने का किया प्रयास, पचास हजार की शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!