शराब तस्करों ने दरोगा को कुचलने का किया प्रयास, पचास हजार की शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

देवरिया। यूपी से लगातार हो रही शराब तस्करी के क्रम में बुधवार की रात शराब तस्करों ने भींगारी बाजार चौकी के सामने वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा जय सिंह यादव को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने कड़ी मशक्क़त के बाद एक कार से दो लोगों को गिरफ्तार किया। कार से पचास हजार रूपये की शराब बरामद हुई। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भिंगारी पुलिस चौकी के पास बैरिकेटिंग कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान शिवराजपुर गाँव की तरफ से आ रही एक संदिग्ध वाहन स्वीफ्ट डिजायर रजि० नं0 UP 53DV 0172 को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु उक्त स्वीफ्ट कार के चालक व उसमें बैठे एक अन्य व्यक्ति द्वारा दरोगा जयसिंह यादव को जान से मारने की नियत से उनके उपर गाड़ी चढ़ाकर बैरियर तोड़कर भागना चाहे परन्तु वाहन बैरियर में टकरा गयी व मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा उक्त वाहन को रोक लिया गया। विधिक कार्रवाई जारी है।

 

मौके से पकड़े गए चारपहिया वाहन स्वीफ्ट डिजायर रजि० नं0 UP 53DV 0172 से बिहार ले जायी जा रही 20 पेटी अवैध देशी शराब बन्टी बबली प्रत्येक पेटी में 45 पाउच प्रति पाउच 200 ML (कुल 180 लीटर) के साथ 2 अभियुक्त नाम पता क्रमशः  शिवकुमार यादव पुत्र प्रकाश यादव उम्र करीब 19 वर्ष साकिन बरडीहा थाना बांसगाँव जनपद गोरखपुर व विशाल कुशवाहा पुत्र स्व० हीरालाल कुशवाहा उम्र करीब 23 वर्ष साकिन मलचौर थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 श्री जयसिंह यादव थाना खामपार जनपद देवरिया 2. हे0का0 अशोक चौधरी थाना खामपार जनपद देवरिया 3. का० गोनेश कुशवाहा थाना खामपार जनपद देवरिया 4. का0 कृष्णदेव चौहान थाना खामपार जनपद देवरिया 5. का0 दीपक कुमार थाना खामपार जनपद देवरिया 6. का0 विवेक यादव थाना खामपार जनपद देवरिया।

यह भी देखें  वारियर्स आफ रोपन छपरा का बेमिसाल योगदान

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!