कोलंबस के बच्चों ने मनाया दशहरा

 

 

द न्यूजवाला

कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल लार देवरिया में महानवरात्रि का भव्य आयोजन हुआ। कोलंबस स्कूल के सभागार में आदिशक्ति की प्रतिमा के सम्मुख विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया।  बच्चों ने आदिशक्ति की लीलाओं का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया।आदि शक्ति स्वयं मूल प्रकृति है, जड़ की जड़ता चेतन की चेतना उन्हीं से है, त्रिगुण उन्हीं से उपजे है सृष्टि में त्रिगुण की धाराओं का प्रवाह उन्हीं से है। मां के इसी भाव को विद्यालय के छात्र /छात्राओं द्वारा मां की आराधना संगीत की तीनों विधाओं में रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । पूरा वातावरण मां की भक्तिभाव में ऐसे डूब गया, वहां न जड़ की जड़ता रही न चेतन की चेतना।
अंत में मां की आरती और जयघोष के उपरांत यह मां की उपासना का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ|इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सिंह ,उप-प्रधानाचार्य विनीत वर्मा, रीमा गोड ,श्रेया बरनवाल,सुर्किती त्रिपाठी आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

 

About Author

यह भी देखें  सुबह-सुबह सड़कों, पार्कों और मंदिरों के आसपास पहुंची देवरिया पुलिस, सुरक्षा के लिए शुरू हुआ ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!