अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बारां, 5 अगस्त, 2024: अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर बारां जिले के ग्राम दडॉ व जैसलमेर जिले के अचला गाँव में पशु चिकित्सा शिविर एवं फतेहगढ़ तहसील के रेवड़ी गाँव में किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर भरत सिंह मीना ने ग्राम वासियों को पशु क्रत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण एवं उचित देखरेख के बारे मे जागरूक किया गया।

पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुओं के क्रमिनाशक एवं बाँझ निवारण हेतु उपचार कर दवा का वितरण किया गया। वहीं, शिविर के दौरान पशुओं के दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी एवं पशुओं को स्वस्थ बनाए रखने हेतु खनिज मिश्रण का वितरण किया गया।

ग्रामवासियों ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में पशुपालन एवं डेयरी हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की, और बताया कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा पशुपालकों को अमूल के साथ जोड़कर सराहनीय कार्य किया गया है, जिससे ग्राम स्तर पर छोटे से छोटे किसान को भी दुग्ध बेचने में आसानी हो रही है, साथ ही लोगों को समय पर भुगतान मिल रहा है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!