जल जीवन मिशन का संचालन पंचायतों के माध्यम से कराने पर विचार

जयपुर, 08 जुलाई। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित पेयजल योजनाओं का संचालन ग्राम पंचायतों के समग्र नियंत्रण में देने हेतु विस्तार से चर्चा की गई।इसी क्रम में संचालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के निदान के संबंध में सरपंच ,जलदाय विभाग, पंचायती राज विभाग एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने अपने विचार, समस्याएं एवं समाधान साझा किए।
भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन का संचालन ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराने पर जोर दिया  जा रहा है।सरपंच संघ द्वारा इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि वर्तमान में आबादी के प्रत्येक घर को जल नहीं मिल रहा है,कुछ घरों पर जल के कनेक्शन तो हो गए है लेकिन गाँव के आखिरी छोर पर बने मकानों, कुछ ऊँचाई पर अन्य मकानों में पानी की आपूर्ति कम हो पा रही है।
वर्तमान में जलदाय विभाग द्वारा जिन योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन किया जा रहा है उनकी व्यवस्थाओं का अध्ययन पंचायतों द्वारा किया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!