समझाइश से किया धरने पर बैठे मनरेगा श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण

श्रीगंगानगर, 27 जून। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा दिये गये निर्देशानुसार गुरुवार को पंचायत समिति पदमपुर के विकास अधिकारी श्री रजत यादव (आईएएस) ने 56 एलएनपी में धरने पर बैठे मनरेगा श्रमिकों से समझाइश कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया।
श्री यादव ने बताया कि पूरन चन्द दुग्गलए छोटूराम वर्मा सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति पदमपुर सहित ग्राम पंचायत जीवनदेसर में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में चक 27 एमएल (साजनवाला) व चक 56 एलएनपी के धरने पर बैठे मनरेगा श्रमिकों की मौके पर पहुंच कर समस्याओं का निराकरण किया गया। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें मनरेगा का कार्य नहीं मिल रहा है। गांव के पास ही मनरेगा योजनान्तर्गत कार्य स्वीकृत करवाये जावे ताकि श्रमिकों के 100 दिवस इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण हो सके। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शुभ शक्ति, छात्रवृत्ति एवं खाद्य सुरक्षा इत्यादि का लाभ मिल सके।
मौके पर ही ग्राम विकास अधिकारी सोहन लाल एवं कनिष्ठ सहायक दीपकराज मीणा से श्रमिकों के फार्म मनरेगा रोजगार हेतु भरवाये गये। ग्राम पंचायत के गांव 56 एलएनपी, 58एलएनपी, 27 एमएल, जीवनदेसर इत्यादि गांवों के नजदीक ही मनरेगा में कार्य स्वीकृति हेतु प्रस्ताव तैयार करवाये गये। कार्य स्वीकृति उपरान्त 15 दिवस के अन्दर श्रमिकों को नियमानुसार रोजगार उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!