बजरंग दल ने निकाली मतदाता जागरूकता यात्रा

अभिजीत श्रीवास्तव, अदलहाट(मीरजापुर):बजरंग दल जिला चुनार ने सोमवार को सायं श्री हनुमान जन्मोत्सव व मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विशाल बाइक यात्रा निकाली गई।
यात्रा का शुभारंभ विहिप जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ला ने नवज्योति इंटर कॉलेज गरौड़ी से किया।यात्रा शर्मा रोड से होते हुए पथरौरा मील,वभनी, हाजीपुर, भुईली, रामपुर, शेरवा, मनउर, ढेबरा, जमालपुर, रानीबाग से होते हुए संकटमोचन मंदिर अदलहाट पर आरती के पश्चात समापन हुआ।
यात्रा में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, राष्ट्रहित में करो मतदान शत प्रतिशत हो मतदान, पहले मतदान फिर उसके जलपान के नारे लगाते हुए सभी क्षेत्रवासियों से मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख सत्यप्रकाश,विभाग संगठन मंत्री अमित,जिला मंत्री कृष्ण गोपाल, जिला सहमंत्री अभिजीत, जिला संयोजक अभिषेक, जिला सहसंयोजक अभय, विवेकानंद, अंकित, आशीष, प्रेम बहादुर, किशन, अभिनय, सत्यम, विजय,सत्यम व अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  Lok Sabha Election-2024 : More than 850 illegal weapons seized, 1.53 lakh licensed weapons deposited

Leave a Reply

error: Content is protected !!