64 वें केन्द्रीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के लिए आवेदन मांगे

राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर के खेल सचिव सोहन राम चौधरी के मार्गदर्शन में 64 वें केन्द्रीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आबू पर्वत (सिरोही)/जयपुर एवं केन्द्रीय जनजाति प्रशिक्षण शिविर, बांसवाडा में माह मई-जून 2024 से प्रारम्भ होंगे।

जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि आबू पर्वत में हैण्डवॉल, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, तीरन्दाजी में बालक/बालिक वर्ग, जयपुर में वॉलीबाल, फुटबाल, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, भारोतोलन, खो-खो में बालक/बालिका वर्ग,  बांसवाडा में वॉलीबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी, खो-खो, फुटबाल, हैण्डबाल में बालक/बालिका व बास्केटबाल में केवल बालक वर्ग में आयोजित की जायेगी।

इच्छुक प्रतिभावान खिलाडी अपना आवेदन फार्म 17 मई तक जिला स्टेडियम कार्यालय, चूरू में जमा करवा सकते हैं। खिलाडियों की आयु सीमा 31 मई 2024 तक 14 से 17 वर्ष होनी चाहिए। खिलाडियों को आयु प्रमाण-पत्र, स्कूल का प्रमाण-पत्र या सरपंच द्वारा जारी प्रमाण-पत्र साथ में लगाना अनिवार्य है। राज्य स्तर पर पदक प्राप्त या भाग लिये हुये खिलाडी, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाडी अपने प्रमाण-पत्र की फोटो प्रति फार्म के साथ संलग्न कर आवेदन कर सकते हैं। खिलाडी शिविर हेतु आवेदन पत्र व अधिक जानकारी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर की वेबसाईट www.rssc.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!