एक घण्टे में कट्रेन डलवाकर बरसात में भींग रहे परिवार को दी गयी राहत

खबर का असर कहें या यूं कहें कि सोशल मीडिया का हुआ  असर, जैसे ही ओके इंटर कॉलेज के भूतपूर्व छात्र ऋतुराज सिंह ने एक गरीब परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला वह वीडियो वायरल हो गया और ओके एम इंटर कॉलेज के सभी भूतपूर्व छात्रों ने मिलकर 1 घंटे के अंदर भीगते हुए परिवार को छत मुहैया कराया।  हालांकि वह छत अस्थाई है किंतु यह एक करारा जवाब है उन जनप्रतिनिधियों के लिए जो चुनाव के वक्त हाथ जोड़कर खड़े होते हैं । बताते चले कि यह मामला  जनपद देवरिया के विकासखंड लार के ग्राम धनगडा , पोस्ट बभनौली पान्डे का है। सहयोग के लिए डा पदमेश त्रिपाठी (प्रगति डेंटल क्लिनिक), ऋतुराज सिंह (राज ट्रेडर्स), राजन बरनवाल कैैैशियर, निकुंज तिवारी , चन्दन लारी ,प्रवीन कुमार, कुणाल सिंह , मनीष सिंह , डॉ शाकिर लारी , मजीद लारी ,रत्नेश सिंह ,बलराम मिश्रा , रामेन्द्र पाण्डेय और मधुलेश पाण्डेय निल्को विशेष रूप से आगे आये।

About Author

यह भी देखें  पंचायत चुनाव : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई आरक्षण प्रक्रिया पर रोक, यूपी सरकार जल्दी ही दाखिल करेगी जवाब

Leave a Reply

error: Content is protected !!