फंदे से लटक गई महिला पुलिसकर्मी

देवरिया: जनपद के सदर कोतवाली स्थित सरकारी आवास में एक महिला कांस्टेबल ने बुधवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दिया। इसकी भनक लगने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । मृतक की बनकटा थाने पर पोस्टिंग थी और पिछले कुछ दिनों से अवकाश पर चल रही थी ।

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी जुलेखा खातून (24) पुत्री मुमताज अहमद वर्ष 2016 बैच की कांस्टेबल थी। पहले उसकी तैनाती सदर कोतवाली में थी। 30 जून को उसका स्थानांतरण बनकटा थाने में कर दिया गया। बताया जा रहा है कि छुट्टी से लौटने के बाद से ही वह गुमसुम थी। बुधवार की देर शाम थाने के कुछ सिपाही आवास की ओर गए थे। जुलेखा का कमरा अंदर से बंद था, लेकिन खिड़की खुली थी। खिड़की के सामने ही लगे बेड के ऊपर पंखे से जुलेखा का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे लटक रहा था। सिपाहियों ने तत्काल इसकी सूचना मुंशी और कोतवाल दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने दरवाजा तोड़वाकर शव को फंदे से उतरवाया और जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी शिष्यपाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। कुछ ही देर में एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय भी कोतवाली पहुंच गए। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने बताया कि मौत के कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!