श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आयोजित हुई आहूत सांसद संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता

श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आयोजित हुई आहूत सांसद संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता का द्वितीय अंतर्विद्यालायीय सत्र अत्यंत उत्साह एवं उत्सव के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की संयोजना श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के संयोजकत्व में की गई थी। यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से होने के कारण इसका महत्व और विशेषता और बढ़ गई।
संयोजकों ने विद्वानों और विद्यार्थियों को एक साथ लाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। यहां पर छात्रों को संस्कृत भाषा, साहित्य, धर्म और संस्कृति के महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला। इस प्रतियोगिता में छात्रों का उत्साह और भागीदारी देखकर सभी छात्रों एवम विद्वानों को गर्व महसूस हुआ।
इस कार्यक्रम में श्री काशी विश्वनाथ धाम के प्रति समर्पण और संस्कृत भाषा और साहित्य के प्रति अभिमान का परिचय मिला। यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए न केवल एक मनोरंजन का माध्यम था, बल्कि इसने उनके ज्ञान और संस्कृति के प्रति अध्ययन की भावना को भी बढ़ावा दिया।
इस समारोह में आयोजित की गई सांस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता ने छात्रों को सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक किया और उन्हें सांस्कृतिक महत्व को समझने और मानने के लिए प्रेरित किया। इस अद्भुत कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को संस्कृत भाषा और सभी विषयों व्यकारण साहित्य इत्यादि के प्रति उत्साह और रुचि में वृद्धि हुई।
इस प्रतियोगिता में सम्मानित होने वाले छात्रों को बधाई देते हुए, हम उनके अद्वितीय योगदान को सराहते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी संस्कृत और भारतीय सांस्कृत आगे ले जाएं।