फ़रिआव डीह स्कूल में चोरी
लार। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ीं हैं। विशेष रूप से स्कूलों में चोरी की घटनाएं ज्यादे हो रहीं। अभी लार स्कूल के चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ कि बीती रात फ़रिआव डीह स्कूल का ताला तोड़ चोरों ने स्कूल के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
लार थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है ,इसको लेकर लोग पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे कि यदि हनक नहीं रहेगा तो घटनाएं नहीं थमहेगी।सोमवार की रात चोरों ने फ़रियाँवडीह उच्च प्राथमिक विद्यालय निशाना बनाते हुये ताला तोड़ हजारों रुपय का समान चुरा ले गए ।विद्यालय की प्रधानाध्यपिका निर्मला त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया है कि आज सुबह सफाई कर्मचारी रघुनाथ की विद्यालय के ताले पर नजर पड़ी तो उन्होंने देखा ताला टूटा है तो उन्होंने इसकी सूचना मुझे दी मैं विद्यालय के अन्य सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुँची तो देखा की 4 बोरी राशन, खेल का समान ,पंखा,,बल्ब ,बर्तन के सभी समान,पुस्तक, विज्ञान किट , सब चुरा ले गए है ।उन्होनें बताया विद्यालय बंद होने के बाद विद्यालय प्रांगण में जुआरियों,शराबियों का जमावड़ा लग जाता है ,इसके पहले भी चोरी की कोशिश हो चुकी है ।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने पुलिस के कार्यशैली प्रश्न खड़ा किया कहाँ है कि न तो चोरी मुकदमा दर्ज किया जाता ना ही प्रधानाध्यापक को तहरीर की रिसिविंग दी जाती है ।अगर पुलिस चोरी के मामलों को खुलासा नही करती है तो शिक्षक संघ इसकी लड़ाई लड़ेगा ।