बुनियादी साक्षरता परीक्षा में उत्र्तीण लर्नर्स को प्रमाण पत्रों का किया वितरण

  • असाक्षरों ने कहा अब हम भी साक्षर होने कि परीक्षा में पास हो गये

 दौसा, 02 फरवरी।  केंद्र सरकार द्वारा 15 वर्ष से अधिक गैर साक्षरों को साक्षर करने हेतु नव भारत साक्षर कार्यक्रम चलाया जा रहा है।  जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि इसके अंतर्गत असाक्षरों को स्वयंसेवको द्वारा उनके इच्छित स्थान व समय के अनुसार शिक्षण करवाया जाता है, जहां तक हो स्वयंसेवक इन असाक्षरों के परिवार के सदस्य को ही नियुक्त किया जाता है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली इन असाक्षरों कि बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित करता है, जों कि 19 मार्च 2023 को आयोजित कि गई थी, उसमें जिले के लगभग पन्द्रह हजार से अधिक असाक्षरों ने भाग लिया था,उसमें उत्र्तीण लर्नर्स को आज राउमावि रामकूड विधालय में प्रमाण पत्र वितरण किया गया है, प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर लनर्स के चेहरे पर खुशी देखी गई।  उन्होंने केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नवभारत साक्षर कार्यक्रम के अंतर्गत हमें शिक्षण करवाया गया और परीक्षा मैं प्रविष्ट कराया था, आज हमें साक्षर होने का प्रमाण पत्र प्राप्त हूआ है,इस अवसर पर एपीसी डॉ अब्दुल लतीफ, ब्लॉक समन्वयक दौसा अभय सक्सैना, साक्षरता प्रभारी नन्द किशोर शर्मा व लर्नर्स उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!