कब्रिस्तान में मिला नरकंकाल, माँ ने लगाया हत्या का आरोप
- संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब छात्र का शव कब्रिस्तान में मिला
अभिजीत श्रीवास्तव, सोनभद्र | शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा गाँव स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को एक किशोर का नरकंकाल मिलने से अफरा तफरी मच गई । शाहगंज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ईशान खान ने बताया कि शाम चार बजे गाँव के एक चरवाहे ने सिर लगा नर कंकाल देखा तो डर गया और शोर मचाना शुरू किया। नर कंकाल का सिर सलामत था, लेकिन धड़ पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका था। शोर सुन कर ग्रामीण इकठ्ठा हुए और प्रधान प्रतिनिधि द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शिनाख्त की कोशिश की, मृतक का कुछ ही दूरी पर पैंट और बेल्ट मिला। मृतक का चेहरा बचा हुआ है, जबकि कंकाल बन चुके शरीर के शेष अंग पर खून लगा है। गाँव की ही एक महिला ने हत्या कि आशंका जाहिर की है, मृतक कि माँ ने बताया कि हमारा पुत्र किसी महिला के साथ 4 फरवरी को गया था वहाँ से वापस नहीं, मृतक की माँ ने कोतवाली में तहरीर देकर जांच की मांग की है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं ।