घांघू : हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

चूरू, 27 जनवरी। जिले की घांघू ग्राम पंचायत मुख्याय स्थित शहीद सैनिक हवलदार लक्खूसिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य जगदीश खेड़ीवाल ने ध्वजारोहण किया।

समारोह की मुख्य अतिथि सरपंच विमला देवी दर्जी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र सशक्त व सक्षम समाज का निर्माण करता है। लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए हमें संविधान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सच्ची आस्था रखते हुए अपने मूल कर्तव्यों का पालन करना होगा।

उन्होंने कहा कि आजादी के करीब ढाई साल बाद संविधान लागू हुआ। हमारा संविधान हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है। संविधान के माध्यम से प्रजातंत्र में स्वतंत्र व निर्भय होकर अपनी बात रख पाना असल आजादी है।

इस दौरान डॉ प्रभुदयाल बरवड़, रामलाल फगेड़िया, सफी मोहम्मद गांधी, राजकुमार फगेड़िया, बरकत खां, डॉ ज्योति, डॉ प्रतिभा ढाका, हबीब अनवरी, सतबीर सिंह, खेमाराम गुरी, लालचंद फगेड़िया, रामचंद प्रजापत, रणवीर फगेड़िया, मुस्लिम खां, प्रधानाचार्य प्रताप सिंह कुमावत सहित अतिथि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य जगदीश खेड़ीवाल ने आभार जताया।

समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी तथा मधु फगेड़िया, रणजीत सिंह मीणा, प्रकाश चंद्र शर्मा, मुल्ताक अहमद, अमित कुल्हरि, विकास शर्मा, श्रीचंद, हनुमानप्रसाद प्रजापत, कमला कस्वां, विजयलक्ष्मी, प्रेमबाई ने सहयोगी भूमिका निभाई।  संचालन चिमनलाल शर्मा ने किया।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!